22 September 2025 03:28 PM


खबरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीएसएफ कैंपस स्थित आरवीटीसी प्रांगण में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान एवं आर्मी विमेंस वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्लूए) के संयुक्त तत्वावधान में 'उस्ता कला' पर सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।

शिविर का उद्घाटन एडब्ल्यूडब्लूए की अध्यक्ष वैशाली शेरोन, उपाध्यक्ष प्रिया राणा एवं आरसेटी के निदेशक रुपेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर शर्मा ने संस्थान द्वारा संचालित गतिविधियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं एवं महिलाओं के कौशल विकास के लिए किए जा रहे क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैमल आर्ट बीकानेर से जुड़ी हुई कला है। इसे प्रोत्साहित करना जरूरी है।
वैशाली शेरोन एवं प्रिया राणा ने आरसेटी द्वारा की जा रही गतिविधियों की सराहना की तथा समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मोहम्मद हनीफ़ उस्ता ने प्रतिभागियों को उस्ता कला के इतिहास, महत्त्व एवं तकनीक के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर बीएसएफ से कर्नल चंदन सिंह चौहान, मेजर राहुल यादव तथा आरसेटी से शशिकला, कुमारी सना मिर्ज़ा एवं सरिता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
05 December 2024 02:50 PM