01 December 2022 10:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पिछले दो तीन महीनों से बीकानेर में चलते राहगीरों से मोबाइल छीनने की घटनाओं पर अब विराम लग सकता है। शहर में बढ़ रही इन घटनाओं को एसपी योगेश यादव ने गंभीरता से लिया था। इसके बाद एएसपी अमित कुमार बुडानिया के निर्देशन व सीओ सदर शालिनी बजाज के सुपरविजन में सदर पुलिस ने तीन बदमाशों को धर दबोचा है। आरोपियों की पहचान रामदेव मंदिर के पास, जसोलाई मेघवालों का मोहल्ला पीएस कोटगेट निवासी 20 वर्षीय सागर उर्फ ढ़ुलिया पुत्र जेठाराम मेघवाल, चौखुंटी फाटक, रामदेव मंदिर के पास, मेघवालों का मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय जगदीश उर्फ जग्गू पुत्र चुन्नीलाल नायक तथा गैरसरिया मोहल्ला, फड़बाजार हाल सर्वोदय बस्ती निवासी 19 वर्षीय समीर उर्फ बच्चिया पुत्र अयूब के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक पर सवार होकर आते हैं तथा चलते राहगीरों के हाथों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते हैं। आरोपियों से मोटरसाइकिल व 12 मोबाइल बरामद किए गए हैं। शहर में हुई अन्य घटनाओं में भी इनकी भूमिका हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपियों को दबोचने वाली थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व वाली टीम में एएसआई मांगीलाल, एएसआई सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल इमीचंद, सीमांत, जगदीश व लाखाराम शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 February 2025 11:46 AM