12 August 2020 02:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के जवाहरात व्यापारियों से करोड़ों के गहनों की ठगी के चर्चित प्रकरण में आरोपी ऋषभ जैन को अब कोटगेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली निवासी ऋषभ जैन पुत्र राजेंद्र को हाल ही में नयाशहर पुलिस गिरफ्तार कर लाई थी। बता दें कि मामले में मुख्य आरोपी राशिद खान ने बीकानेर के कई व्यापारियों से करोड़ों का माल उठाया था। बाद में इसका भुगतान नहीं किया। राशिद पहले गिरफ्तार हो चुका है, जो अभी जमानत पर हैं। सूत्रों के मुताबिक राशिद ये माल ऋषभ जैन को बेच देता था। ऐसे में ऋषभ जैन भी अब राडार में आ चुका है। कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि आरोपी पर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। इस दौरान उससे पूछताछ की जाएगी।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
19 September 2024 11:05 PM