24 February 2021 09:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के उदयरामसर में बिना लाइसेंस चल रही दवा की दुकान पर सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष मुटनेजा की टीम ने छापेमारी की है। उदयरामसर स्थित श्री कृष्णा मेडिकल एवं जनरल स्टोर के पास पहले लाइसेंस था। बाद में फर्म ने लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया व काम बंद करने की सूचना दी। जबकि करीब डेढ़ साल से फूड सप्लीमेंट की आड़ में दवाएं बेच रहा था। सूचना पर मुटनेजा ने कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर औषधि नियंत्रक संगठन बीकानेर के अधिकारी चंद्रकांत शर्मा व लोकेश सिंह ने कार्रवाई की। आरोपी की दुकान से करीब 15-20 हजार की दवाएं जब्त की गई है। वहीं संदेह के आधार पर तीन दवाइयों के सैंपल भी लिए गए हैं। टीम बिलों की जांच भी करेगी।

RELATED ARTICLES
07 August 2020 04:37 PM