18 December 2024 11:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आत्महत्याओं का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। ना जाने बीकानेर के नागरिकों को क्या हो गया है, जो एक के बाद एक मौत को गले लगाए जा रहे हैं। पिछले कुछ समय से आत्महत्या के केस बढ़े हैं। मंगलवार को जामसर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि दोपहर में गंगाशहर थाना क्षेत्र में फांसी लटका एक शव मिल गया। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के काली माता मंदिर से आगे गोचर भूमि का है। एएसआई हरसुख लाल के अनुसार यहां खेजड़ी के पेड़ से फांसी झूला युवक मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक मृत मिला। मृतक की पहचान श्रीरामसर निवासी 27 वर्षीय हड़मान रामावत पुत्र देवाराम के रूप में हुई। एएसआई हरसुख लाल के अनुसार मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। युवक पढ़ाई कर रहा था। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में कुछ पता नहीं चला है।
बता दें कि आत्महत्या के अधिकतर मामलों में आत्महत्या के कारणों का पता ही नहीं लगाया जाता। अधिकतर मामलों में मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया जाता है। अब देखना यह है कि हड़मान केस में आत्महत्या की गुत्थी सुलझाई जाती है या इसमें भी खानापूर्ति की कार्यवाही की जाती है।
RELATED ARTICLES
18 May 2026 11:31 AM
04 September 2022 06:19 PM