15 June 2024 07:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में मिले सिर व हाथ कटे युवती के शव ने हड़कंप मचा दिया है। मामला हत्या का बताया जा रहा है। घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। शव नागणेची अंडर ब्रिज व जोहड़बीड़ के बीच सड़क के बिल्कुल समीप खाली जगह में मिला है।
जानकारी के अनुसार युवती का सिर गर्दन की जड़ से ही गायब है। वहीं एक हाथ कांधे से गायब है तो दूसरा हाथ कांधे से लगभग 10-12 इंच के बाद गायब है। युवती का शव निर्वस्त्र है, केवल अंडर वियर पहनी हुई है। इसके अतिरिक्त कोई वस्त्र, आभूषण आदि नहीं है। शरीर थोड़ा मोटा व हाइट कम है। पैर पर चोट लगी है। अनुमान के अनुसार मृतका की उम्र अधिकतम 25-30 वर्ष हो सकती है। पुलिस को फिलहाल कोई क्लू नहीं मिला है। शव एक दिन पुराना लग रहा है।
मौके पर एसपी तेजस्वनी गौतम, एएसपी दीपक शर्मा, जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार, कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा सहित पुलिस टीम पहुंची। एफ एस एल व डॉग स्क्वायड टीम पहुंची। शव मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार सोसायटी ने शव मोर्चरी में शिफ्ट किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला संवेदनशील है। हत्या के इस मामले में एक से अधिक व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं।
RELATED ARTICLES
28 December 2020 08:01 PM
