03 October 2023 02:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूणकरणसर में हुई सड़क दुर्घटना में आईजीएनपी के जेईएन की मौत हो गई। मृतक की पहचान कालू निवासी 30 वर्षीय राजेश पुत्र इंद्रचंद दर्जी के रूप में हुई है। लूणकरणसर थानाधिकारी अमित स्वामी ने बताया कि आज सुबह करीब दस बजे राजेश अपने भाई विमलेश के साथ मोटरसाइकिल पर थे। थाने के पास वाले डिवाइडर को क्रॉस करते ही दुर्घटना हो गई। यहां महाजन से बीकानेर की ओर जा रहे ट्रक ने राजेश की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजेश की मौत हो गई। वहीं विमलेश घायल हुए, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विमलेश तहसील में डेटा ऑपरेटर हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, वहीं चालक अजमेर निवासी मुकेश को डिटेन कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
23 August 2020 11:05 PM