16 March 2020 08:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पुलिस ने अवैध अफीम की तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। चुरू की दुधवाखारा थाना पुलिस ने तीन किलो अफीम, बीस किलो डोडा सहित दो तस्करों को दबोचा है। वहीं ट्रक भी जब्त कर लिया गया है। दुधवाखारा थानाधिकारी रामविलास विश्नोई मय जाब्ते नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान राजगढ़ की तरफ एक पंजाब नंबर का ट्रक जा रहा था। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें अवैध मादक पदार्थ पाए गए। आरोपी संगरूर निवासी गुरनाम सिंह जटसिख व लुधियाना निवासी जस्सा सिंह उर्फ गुरप्रीतसिंह ने पूछताछ में बताया है कि नशे की खेप मध्यप्रदेश के नीमच से पंजाब ले जाई जा रही थी। मामले की जांच चुरू सदर थानाधिकारी रामनारायण चोयल कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
15 December 2023 10:29 PM