31 May 2021 02:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पीबीएम में इस फंगस की चपेट में आने वालों की संख्या 35 पर पहुंच गई है। वहीं मृत्यु का आंकड़ा 6 पर है। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक दो मरीज संदिग्ध भी हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। अगर ये पॉजिटिव पाए जाते हैं तो ब्लैक फंगस के रोगियों का आंकड़ा 37 हो जाएगा।
बता दें कि 6 मृतकों में पांच बीकानेर से बाहर के थे। वहीं एक मृतका बीकानेर के नोखा की थी। पॉजिटिव मरीजों में से अब तक चार मरीजों की सर्जरी भी करनी पड़ी।
RELATED ARTICLES
15 August 2020 12:03 PM