04 December 2020 02:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विवाहिता से दो वर्ष तक चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के करणीसर बास का है। जहां विवाहिता ने चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाने के एच एम रामचरण ने बताया कि विवाहिता ने जरिये कोर्ट इस्तगासा शिकायत दी है कि करणीसर बास निवासी हरिराम पुत्र लेखराम जाट, शीशपाल पुत्र बीरबलराम जाट, मदन पुत्र डूंगरराम जाट व रामेश्वर पुत्र डूंगरराम जाट ने उसके साथ लगातार दो वर्षों तक बलात्कार किया। आरोपियों पर सोशल मीडिया पर परिवादिया की बदनामी करने का भी आरोप है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376,376डी, 34 भादंसं व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार परिवादिया ने 2019 में भी इन्हीं चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दी थी। लेकिन बाद में मामले में राजीनामा कर लिया गया। वहीं हाल ही में परिवादिया ने इन्हीं चारों आरोपियों के खिलाफ डेढ़ लाख रूपए की चोरी का परिवाद दिया था। जिसमें पुलिस ने जांच की तो परिवाद झूठा निकला। मामले की जांच सीओ देवानंद कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
06 July 2026 08:58 PM
