16 April 2021 10:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र निवासी एडवोकेट द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज से मिली जानकारी के अनुसार व्यास कॉलोनी निवासी एडवोकेट विक्रम देव छाछिया आज फांसी के फंदे के झूलता हुआ मिला। मृतक के पिता दयानंद ने बताया है कि आज शाम साढ़े चार बजे चाय बनाकर उन्होंने विक्रम को फोन मिलाया। वह प्रथम मंजिल पर बनें कमरे में था। लेकिन जवाब नहीं मिला। तब छत्त की ओर देखा तो दरवाजा खुला था। छत्त का दरवाजा अधिकतर बंद रहता था, लेकिन आज खुला था। जब ऊपर जाकर देखा, तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खोला गया तो पीछे की खिड़की तोड़कर कमरे में गए। विक्रम पंखे के हुक से फंदा लटकाकर फांसी झूला हुआ मिला।
पिता के अनुसार विक्रम मानसिक रूप से परेशान था। उसकी उम्र 44 वर्ष थी।
RELATED ARTICLES
28 January 2023 02:38 PM