03 June 2021 12:30 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना ने इंसान को साफ-सफाई व स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक बना दिया है। गंगाशहर के लुक सैलून ने भी ऐसी पहल की है, जिसकी गली-गली में चर्चा है। गंगाशहर के चौरड़िया चौक स्थित लुक सैलून ने पीपीई किट का इस्तेमाल शुरू किया है। कोरोना सुरक्षा के प्रति यह सैलून इस कदर सजग है कि एक समय में दो से अधिक ग्राहकों का प्रवेश निषिद्ध कर रखा है। दोनों चेयर पर सैलून करने वाले कर्मचारी पीपीई किट में रहते हैं। वहीं प्रत्येक ग्राहक के लि यूज एंड थ्रो कवर का इस्तेमाल भी किया जाता है।
सैलून संचालक करण मारू ने बताया कि किसी भी ग्राहक के उठते ही सीट व काम लिए गए औजार सैनेटाइजर से साफ किए जाते हैं। सैलून के सभी तौलिए प्रतिदिन रात को गर्म पानी से धोए जाते हैं। यूज एंड थ्रो टॉवेल की व्यवस्था भी रखी गई है। समस्त सुरक्षा इंतजामों के बाद भी ग्राहक को फोन पर ही आने का समय दे दिया जाता है। इससे ग्राहक को परेशानी भी नहीं होती और दूसरे ग्राहक भी सुरक्षित महसूस करते हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में सैलून भी अत्यधिक कोरोना फैलाने वाली इकाइयों में शामिल है। ऐसे में लुक सैलून की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम के साथ सैलून संचालित करना सुरक्षित साबित होगा। दूसरे सैलून व पार्लर भी इस तरह के सुरक्षा उपाय अपना सकते हैं।
RELATED ARTICLES
17 December 2020 06:06 PM