17 March 2020 11:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य पचास रुपए कर दिया है। दस रुपए की टिकट के पचास रुपए करते ही कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। आमजन भी भाजपा को ट्रोल करने लगा है। लेकिन टिकट बढ़ाने की हकीकत कुछ और है। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ ने तहकीकात की तो पता चला कि यह मूल्य वेस्टर्न रेलवे के 250 स्टेशनों पर बढ़ाया गया है। जिनमें वडोदरा, अहमदाबाद, रतलाम, राजकोट व भावनगर शामिल हैं। दरअसल, कोरोना के खतरे को देखते हुए भीड़ कम करने के लिए यह नुस्खा अपनाया गया है। रेलवे का ऐसा मानना है कि पचास रुपए टिकट होने से बेवजह की भीड़ रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी।
RELATED ARTICLES
17 February 2025 03:43 PM