23 July 2020 02:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कांग्रेस के बाद अब भाजपा को भी कोर्ट ने एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अब केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं। हाइकोर्ट ने कथित रूप से 884 करोड़ रुपए के क्रेडिट संजीवनी को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में शेखावत और उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। ऐसे में शेखावत पर यह दूसरा बड़ा संकट आ गया है। पहले से ही राजस्थान सरकार को गिराने के मामले में शेखावत कठघरे में हैं। मामले से जुड़े एक वायरल ऑडियो में शेखावत की आवाज होने का दावा भी कांग्रेस कर रही है। बता दें कि गुरुवार को सिर्फ शेखावत ही नहीं बल्कि स्पीकर सीपी जोशी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इन्कार करते हुए हाईकोर्ट को आदेश देने में सक्षम बताया था। ऐसे में आज कांग्रेस व भाजपा दोनों को एक एक झटका लग चुका है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM