06 March 2021 11:51 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए कातिल अमावस बनकर आई। मामला नोखा के आर के पुरम का है। जहां आज सुबह खेलते खेलते दो मासूम बच्चे पानी के कुंड में गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरपीएस प्रेम कुमार ने बताया कि मृतक 3 वर्षीय रौनक पुत्र तेजाराम सुथार व 5 वर्षीय देवकिशन पुत्र तेजाराम सुथार सगे भाई हैं। दोनों घर में खेल रहे थे, कुंड खुला था और वह उसमें गिर गए। सूचना पर वह और सीओ नेमसिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। प्रथमदृष्टया मामला हादसा प्रतीत होता है। मामले की जांच जारी है।
RELATED ARTICLES
07 October 2025 03:10 PM