14 May 2020 04:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना महामारी के इस बुरे समय में सामाजिक दूरी ही संक्रमण से बचने का उपाय रह गया है। आमजन स्वयं को बचाने के लिए घर पर है, तथा दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन पुलिस, डॉक्टर, प्रशासन, मीडिया, समाजसेवी आदि कोरोना योद्धा बनकर मैदान में डटे हुए हैं। स्वयं की जान खतरे में डालकर सेवा कार्य में लगे इन योद्धाओं पर हर कोई गर्व कर रहा है। इसी बीकानेर की कोलायत तहसील ही हिराई ढ़ाणी में एक परिवार ऐसा भी है जिसके सात सदस्य कोरोना योद्धा हैं। वह सभी सेवा करने में लगे हैं। इस ढ़ाणी के पद्म सिंह देवड़ा के चार पुत्र भारतीय सेना में हैं।जगदीश सिंह भाटी न बताया, बड़े पुत्र भंवरसिह एनएसजी कमांडो है तथा दिल्ली के मानेसर में ड्यूटी दे रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह व गोवर्धन सिंह सिक्किम में तैनात हैं तथा दुर्गसिंह असम में ड्यूटी कर रहे हैं। इसके अलावा इसी परिवार के मेहताब सिंह शिक्षक हैं जो नाईयों की ढ़ाणी में सेवाएं दे रहें हैं। वहीं नखत सिंह व जेत सिंह सीमा गृह रक्षा दल में हैं तथा इस वक्त कोटा में तैनात हैं। बीकानेर का यह परिवार अपने आप में मिशाल है। वैसे तो किसी का एक बेटा भी अगर कोरोना वॉरियर हैं तो उसे सलाम है। मगर यहां खास बात यह है कि एक ही परिवार के सात बेटे कोरोना वॉरियर्स हैं। उसमें भी छ: सुरक्षा सेवाओं में हैं। वहीं पद्म सिंह के तो चारों बेटे ही भारतीय सेना में हैं और इस वक्त कोरोना वॉरियर्स हैं। ख़बरमंडी न्यूज़ ऐसे योद्धाओं को सलाम करती है।
RELATED ARTICLES
03 June 2021 07:33 PM