17 April 2023 02:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अवैध गैस रिफलिंग की शिकायत पर कमिश्नर नीरज के पवन ने बड़ा एक्शन लिया है। गंगाशहर नोखा रोड़ स्थित पवन गहलोत की दुकान पर कार्रवाई की गई है। यहां से प्रवर्तन अधिकारी भंवर सिंह ने 32 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। वहीं तीन इलेक्ट्रॉनिक मशीनें व दो कांटे भी जब्त किए गए हैं। भंवरसिंह ने बताया कि कमिश्नर को देखते ही पवन गहलोत मौके से भाग छूटा। उसे लाने के प्रयास चल रहे हैं। जब्त सिलेंडर में सात पूरे भरे हुए हैं। बाकी में 2-4 किलो गैस है। कार्रवाई कमिश्नर को मिली शिकायत के आधार पर उनके नेतृत्व में ही की गई थी।
अब डीएसओ सिटी एडीएम पंकज शर्मा को रिपोर्ट पेश की जाएगी। आरोपी के खिलाफ एक मामला कलेक्टर के पास चलेगा। वहीं डीएसओ के आदेश पर मुकदमा भी दर्ज करवाया जा सकता है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
30 August 2020 06:54 PM