23 January 2025 11:54 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बिना नंबरी वाहन रखने वालों व सड़क पर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं है। गंगाशहर पुलिस लगातार दो दिनों से इस संबंध में एक्शन ले रही है। थानाधिकारी परमेश्वर सुथार मय पुलिस टीम हाइवे से बिना नंबरी बोलेरो कैंपर गाड़ियां व मोटरसाइकिलें जब्त कर रही है। बुधवार व गुरुवार को करीब 10-12 बिना नंबरी कैंपर गाड़ियां जब्त की बताते हैं। 5-7 बिना नंबरी मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई। गुरुवार रात काफिले के साथ निकले परमेश्वर सुथार ने ठेकों के पास शराब पी रहे पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार किया।
बता दें कि ठेकों के पास शराब पीने की शिकायतें लगातार आती रही हैं। बीकानेर शहर के ठेकों के आसपास खुल्लमखुल्ला शराब पीने वालों की तादाद भी काफी बड़ी है। वहीं बिना नंबरी वाहन भी बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ते नज़र आते हैं। बिना नंबरी बोलेरो गाड़ियां बड़ी ही लापरवाही व तेज गति से चलाई जाती है। सड़क दुर्घटनाओं की एक बड़ी वजह ऐसी गाड़ियां भी हैं।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
17 April 2020 10:06 PM