12 February 2022 07:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शाम साढ़े चार बजे जयपुर रोड़ पर हुई भीषण दुर्घटना में पति पत्नी की मौत हो गई। वहीं करीब पांच माह की मासूम बच्ची पीबीएम में भर्ती है। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका के अनुसार सेरूणा से बीकानेर की तरफ डेढ़ किलोमीटर पर दुर्घटना हुई। श्रीडूंगरगढ़ की ओर से आ रही बलेनो कार की बीकानेर से आ रही बस से भिड़ंत हो गई। थानाधिकारी के अनुसार घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया, मगर जान नहीं बच पाई। केवल बच्ची ही बची, जिसका इलाज चल रहा है।
मृतक के पास मिले आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान हुई। मृतक की पहचान नरेला, नॉर्थ वेस्ट, पाना उद्यान, दिल्ली निवासी 33 वर्षीय अभिजीत धर पुत्र समरकुमार के रूप में हुई है। वहीं मृतका की पहचान 30 वर्षीय ज्योति सिंगला पुत्री बीएम सिंगला पत्नी अभिजीत के रूप में हुई। मृतका का पीहर दिल्ली के आदर्श नगर में है। पुलिस ने मृतक परिजनों को सूचना दी है। वे दिल्ली से बीकानेर के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों का शव मोर्चरी रूम में रखवा दिया गया है। डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ सहित असहाय सेवा संस्थान के सेवादार भी बच्ची की सेवा में जुट गए हैं।
दुर्घटना के पीछे गलती किसकी थी, यह पता नहीं चल पाया है। मगर इस हादसे ने एक मासूम बच्ची के सिर से मां बाप का साया ही छीन लिया है।
RELATED ARTICLES
24 February 2026 10:15 AM
19 October 2021 05:07 PM
