11 February 2026 08:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के तोलियासर में हुए घरेलू गैस रिसाव हादसे में सात जने झुलस गए। सात में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई है। घायलों की पहचान मूलसिंह, जगदीश, विमला देवी, मैना देवी व जेठूसिंह राजपुरोहित के रूप में हुई है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार जेठूसिंह के यहां गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। हादसा हवन के दौरान हुआ। थानाधिकारी के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर चूल्हे से लगा था। पाइप किसी कारण से चूल्हे से खुल गया। इस वजह से सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा। पास ही हवन चल रहा था। गैस ने हवन की आग में घी का काम किया। आग भभकने से पंडित जी सहित सात जने चपेट में आ गए। सभी को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से पांच व्यक्तियों को पीबीएम रेफर किया गया। इनमें से विमला और जगदीश अभी भी भर्ती हैं। दोनों पचास प्रतिशत तक झुलसे बताए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अगर सिलेंडर ब्लास्ट हो जाता तो हादसा भयावह हो सकता था। गनीमत रही कि गैस रिसाव से आग भभकने तक ही हादसा सिमट गया।
RELATED ARTICLES
26 September 2026 11:39 PM
23 December 2021 09:08 PM