26 January 2022 09:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/हनुमानगढ़। नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हुआ बदमाश 6 साल बाद टिब्बी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी तारा सिंह वाली ढ़ाणी निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह जटसिख ने 6 साल पूर्व नाबालिग से दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी पंजाब के सोढ़ेवाला जिला फिरोजपुर में रहने लगा था। जहां से थानाधिकारी भूपसिंह सहारण की हैड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह 175, कांस्टेबल दयाल सिंह 921 व कांस्टेबल राम सिंह 832 मय टीम ने उसे दबोच लिया। दयाल सिंह का इसमें विशेष योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि आरोपी वांछित था। आईजी ओमप्रकाश व पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ अजय सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी आरपीएस जस्साराम बोस, सीओ संगरिया प्रतीक मील के सुपरविजन में भूपसिंह के नेतृत्व वाली ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
RELATED ARTICLES
19 March 2026 02:37 PM
21 August 2020 05:00 PM
