15 March 2026 02:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की गोपेश्वर बस्ती में एक युवक की मौत से सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान गोपेश्वर बस्ती निवासी 34 वर्षीय चोरूलाल भार्गव के रूप में हुई है। चोरूलाल पापड़ की फैक्ट्री में काम करता था। मृतक का शव आज अल सुबह शिव पार्वती मंदिर के पीछे, गोपेश्वर बस्ती की सड़क पर मिला। आसपास के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
हालांकि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की मगर पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई। गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने कहा कि मृतक के सिर पर चोट लगी हुई है। एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें वह साइकिल पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वह अचानक गिर जाता है, उसके सिर पर चोट लग जाती है। प्रथमदृष्टया मृत्यु का कारण सिर की चोट माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि चोरूलाल के सिर पर कर्जा था। इसी वजह से परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
12 October 2024 12:23 AM