12 October 2023 10:08 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर आमजन के मोबाइल में सी-विजिल ऐप डाउनलोड करने का सघन अभियान गुरुवार को प्रारंभ हुआ। पहले दिन 751 लोगों ने यह ऐप डाउनलोड किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल में यह ऐप डाउनलोड करवाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत पर प्राथमिकता से कार्यवाही हो सके। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी नित्या के. ने बताया कि लूणकरणसर के ग्राम विकास अधिकारियों और अन्य कार्मिकों ने यह ऐप डाउनलोड किया। वहीं जिले के समस्त पंचायत समिति क्षेत्रों में ऐप डाउनलोड का विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की ऑनलाइन शिकायत कर सकता है, जिसका त्वरित गति से अधिकतम 100 मिनट में निस्तारण किया जाता है।

इस प्रकार हुआ डाउनलोड
उन्होंने बताया कि पहले दिन राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों की 267 महिलाओं ने यह ऐप डाउनलोड किया। इस प्रकार बीकानेर के 53, खाजूवाला के 46, लूणकरणसर के 170, श्रीडूंगरगढ़ के 40, नोखा के 33, कोलायत के 22, पांचू के 15, बज्जू के 50 और पूगल के 55 सहित कुल 751 लोगों ने यह ऐप डाउनलोड किया।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
25 April 2020 01:40 PM