04 October 2020 04:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना काल में बिगड़ी अर्थव्यवस्था से त्रस्त प्रदेश की दीवाली खटाई में पड़ सकती है। दीवाली पर पटाखों से कमाई कर आर्थिक हालात सुधारने की उम्मीद लेकर बैठे लोगों के लिए ये बुरी ख़बर है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में इस बार पटाखों पर प्रतिबंध लग सकता है। पटाखों का ख़तरनाक धुंआ कोविड काल में समस्या पैदा कर सकता है। बता दें कि कोरोना का सीधा संबंध फेफड़ों से है वहीं धुंआ भी सीधे यहीं असर करता है।
इसी वजह से विभिन्न संगठनों की मांग पर कदम बढ़ाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले की फाइल भी गृह विभाग तक पहुंच चुकी है। हालांकि यह तय नहीं है कि पटाखों पर प्रतिबंध लगेगा या नहीं, मगर दोनों ही स्थितियों में आमजन को नुकसान होगा। पटाखें अनुमत रहते हैं तो कोरोना पॉजिटिव होकर ठीक हो चुके व कोरोना पॉजिटिव होने वाले लोगों के फेफड़ों को नुकसान अधिक होगा। वहीं पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया तो लोगों के जीवन में लौटने वाली दीवाली फीकी पड़ जाएगी।
RELATED ARTICLES
12 December 2023 10:20 PM