12 September 2023 11:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चोरी के एक बड़े मामले में गंगाशहर पुलिस की बड़ी नाकामी सामने आई है। मामला सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर के पुजारी परिवार से जुड़ा है। 2 नवंबर 2022 को पुजारी जुगल किशोर कच्छावा के मकान में चोरी की वारदात हुई। यह मकान मंदिर के मुख्य द्वार के बिल्कुल पास ही स्थित है। दरअसल, दीपावली के बाद जुगल किशोर के परिवार की मंदिर पूजा हेतु बारी आई हुई थी। पूरा परिवार मंदिर में था, इसी दौरान चोरी की वारदात हुई। गंगाशहर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस की नाकामी यह है कि वारदात हुए दस माह से अधिक हो गए हैं लेकिन पुलिस अभी तक चोर तक नहीं पहुंच पाई है। चोर ना मिलने पर अदम पता में एफ आर लगा दी गई। जुगल किशोर ने एसपी को अर्जी लगाई तो फाइल पुनः खोल दी गई। जांच गंगाशहर थानाधिकारी को दी गई। जुगल किशोर का कहना है कि थानाधिकारी परमेश्वर सुधार से कई बार मिले, निवेदन भी किया गया मगर मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। पुलिस का कहना है कि उन्हें एक पुराने चोर पर शक है। सुजानदेसर निवासी यह चोर लंबे समय से बीकानेर से बाहर है। जुगल किशोर के घर सोने चांदी के आइटम चोरी हुए थे। चोरी काफी बड़ी थी, फिर भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। कहते हैं पुलिस चाहे तो पाताल से भी अपराधी को खोज लाती है। मगर यहां तो नाम पता होने के बावजूद पुलिस नाकाम बनी हुई है। अब देखना यह है कि आला अधिकारी इस मामले को लेकर कितना गंभीर होते हैं क्योंकि गंगाशहर पुलिस से तो पीड़ित की उम्मीदें टूट चुकी है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
01 September 2020 08:28 PM