01 January 2021 03:01 PM

-रोशन बाफना
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने के साथ साथ अब एसीबी भी सख्त हो गई है। 2020 में एसीबी द्वारा जोधपुर व बीकानेर रेंज में पिछले वर्षों की तुलना में करीब तैंतीस प्रतिशत अधिक ट्रैप एक्शन किए गए। वहीं वर्ष 2018 की तुलना में 187 प्रतिशत अधिक ट्रैप एक्शन हुए। जोधपुर डीआईजी के अन्तर्गत आने वाली जोधपुर व बीकानेर रेंज की 15 चौकियों ने मिलकर वर्ष 2020 में 88 ट्रैप किए गए। जबकि 2019 में 66 व 2018 में 47 ट्रैप एक्शन ही हुए थे। कोरोना की दृष्टि से देखा जाए तो यह तीस प्रतिशत भी अप्रत्याशित लगता है।
वहीं एसीबी की इन 15 चौकियों में श्रीगंगानगर चौकी नंबर वन रही। डीवाईएसपी वेदप्रकाश लखोटिया के नेतृत्व में श्रीगंगानगर चौकी ने 2020 में 13 ट्रैप किए। जबकि दूसरे नंबर पर रही बीकानेर व जोधपुर शहर चौकी ने 11-11 ट्रैप किए। बता दें कि बीकानेर चौकी 2019 में 11 ट्रैप एक्शन के साथ नंबर वन रही थी।
उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर चौकी प्रभारी डीवाईएसपी वेदप्रकाश लखोटिया हैं।


RELATED ARTICLES
15 February 2025 10:11 AM