01 March 2020 08:52 PM

युवा नशेड़ी तस्करों ने बताया दवाओं को सस्ता विकल्प
-रोशन बाफना
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर पुलिस द्वारा अवैध नशीली दवाओं के तस्करों को आज जेसी करवा दिया गया है। मामले में जांच कर रहे कोतवाली थानाधिकारी नवनीत धारीवाल ने बताया कि कुलदीप सिंह व जगमीत सिंह पंजाब से बीकानेर ये दवाएं लेने आए थे। दोनों की उम्र करीब बीस साल है और ये खुद बहुत बडे़ नशेड़ी है। दोनों यहां की भाषा नहीं जानते। आरोपियों ने बताया कि उनको पंजाब में किसी ने कहा था कि बीकानेर से ऐसी गोलियां लानी है। जिसके बाद वे यहां लालगढ़ स्टेशन उतरे, तथा आस-पास दवाओं की तलाश कर रहे थे, इसी दौरान किसी ने पूछा तो दवाओं के बारे में कहा गया। जिस पर यहां के किसी तस्कर ने दवाएं उपलब्ध करवाई। वे वापिस निकलते इससे पहले पुलिस ने दबिश दे दी। पुलिस इससे जुड़े तस्करों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के युवा नशे में बुरी तरह फंसे हैं, इसी वजह से मंहगे नशे के विकल्प के रूप में सस्ती ट्रोमाडोल आदि गोलियां लेते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए युवाओं को भ्रम में रखकर तस्करी का व्यापार चलाया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM