10 February 2022 12:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनू हाजरा व छठू हाजरा के रुप में हुई है। दोनों गोरखपुर के कुशीनगर के निवासी हैं। घटना सुजानदेसर काली माता मंदिर के पीछे रोही में लगे एसटीपी(सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) की है। गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के अनुसार हादसा सुबह 9:40 बजे हुआ। यहां पर बने डिजास्टर वन(होद) में बनी गैस रिलीज करते समय ब्लास्ट हो गया। राठौड़ के अनुसार हौद में गैस बनती है, जिसे रिलीज करना होता है। इसके ऊपर आरसीसी की छत्त होती है। जब मजदूर प्रेशर रिलीज कर रहे थे, तो गैस के प्रेशर की वजह से आरसीसी की छत्त नीचे गिर गई। दोनों मजदूर हादसे का शिकार हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
RELATED ARTICLES
13 October 2026 03:09 PM
18 August 2022 04:43 PM