06 March 2021 12:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पांचू पुलिस ने उभरते तस्कर को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि सारुंडा निवासी 19 वर्षीय श्रवण राम पुत्र ईमा राम के कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की गई है। आरोपी स्वयं भी स्मैक का नशा करता है, वहीं पुड़िया बनाकर युवाओं को भी बेचता है। पूनिया ने बताया कि बरामद स्मैक की मात्रा पांच सौ मिलीग्राम से कम हैं। बता दें कि आरोपी अभी बड़ा तस्कर नहीं बना है।
कार्रवाई करने वाली थानाधिकारी विकास पूनिया मय टीम में एचसी टीकू राम, एफसी सीताराम, हेतराम, सोनू खींची, डीआर लक्ष्मी नारायण शामिल रहे। मामले की जांच जसरासर थानाधिकारी देवीलाल करेंगे।

RELATED ARTICLES
17 February 2025 09:52 AM