05 March 2021 11:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शुक्रवार को गंगाशहर स्थित बाफना स्कूल सुरमयी हो गया। मौका था प्रख्यात सितार व सरोद वादक डॉ असित-अमित गोस्वामी की जुगलबंदी का। बाफना स्कूल द्वारा आयोजित 'द ट्वीन्स इन ट्वाईलाइट' कार्यक्रम में इन कलाकारों ने जब सुर छेड़े तो माहौल बनते ही दिखा। गोस्वामी बंधुओं के वाद्यों से निकल रहे सुरों की झीनी लहरों के साथ उस्ताद गुलाम हुसैन का तबला मन मोह रहा था।

अद्भुत आनंद देने वाली ये जुगलबंदी राग झिंझोटी के आलाप से शुरू हुई। आलाप के बाद तीन ताल की विलंबित लय में बंधे ख्याल ने माहौल बनाया। वहीं तंत्रकारी, कण, मींड आदि का रसपान भी करवाया गया। समापन झिंझोटी राग से सजे बड़े ख्याल से हुआ।


शाला सीईओ डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि इस संगीतमय जुगलबंदी ने श्रोताओं को नाद ध्वनि से एकाकार होने का अनूठा अनुभव करवाया।
कार्यक्रम के समापन पर सीईओ वोहरा ने डॉ असित अमित गोस्वामी, गुलाम हुसैन व आगंतुकों का आभार स्वीकार किया।
RELATED ARTICLES
15 March 2022 11:38 AM