07 July 2020 01:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंगलवार को तीन कोरोना पॉजिटिव आ गये हैं। इनमें से एक की मौत के बाद कोरोना होने की पुष्टि हो गई है। वहीं अन्य दो में एक नत्थूसर बास का है व दूसरा फड़बाजार का है। ये दोनों भी पीबीएम के डी वार्ड में भर्ती बताए जा रहे हैं।बता दें कि सर्वोदय बस्ती की 55 वर्षीय महिला पीबीएम के डी वार्ड में भर्ती थी, लेकिन कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतका को हायपरटेंशन सहित और भी गंभीर समस्याएं थीं। महिला मूलरूप से यूपी की बताई जा रही है, वहीं कुछ सालों से बीकानेर की सर्वोदय बस्ती में रह रही थी।
RELATED ARTICLES
16 October 2023 10:03 AM