21 April 2023 04:17 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर नोखा रोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घटना कुछ देर पहले की है। हंसा गेस्ट के सामने बाइक, स्कूटी व स्विफ्ट कार में भिड़ंत हो गई। स्विफ्ट कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले आमजन ने घायलों को अस्पताल के लिए रवाना कर दिया था। पुलिस ने वाहन हटाने की कार्यवाही की।

सूचना के अनुसार मोटरसाइकिल सवार पुराना बस स्टैंड, गंगाशहर निवासी 43 वर्षीय राकेश चोपड़ा व पुराना बस स्टैंड निवासी 32 वर्षीय अंकित भूरा एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। दोनों घायल हो गए। वहीं भवानी होटल के पीछे रहने वाले रामेश्वर सुथार स्कूटी सवार थे। वह भी घायल हुए। तीनों का पीबीएम में इलाज चल रहा है। असहाय सेवा संस्थान के त्रिलोक सिंह ने बताया कि तीनों के हाथ पैरों में फ्रेक्चर है।
वहीं कार चालक की जानकारी नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES
20 December 2020 10:43 PM