02 December 2021 10:28 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरूवार को फिर चार नये पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस बार भी पॉजिटिव नये क्षेत्रों में आए हैं। धरणीधर महादेव मंदिर के पास 28 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवती व 62 वर्षीय वृद्धा पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं लक्ष्मी विहार का 42 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है। धरणीधर क्षेत्र के तीनों पॉजिटिव एक ही परिवार के हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी चार क्षेत्रों में चार पॉजिटिव आए थे। इसके अतिरिक्त पिछले 3-4 दिनों में मुरलीधर, डागा चौक, सादुलगंज आदि में करीब 7-8 पॉजिटिव आए थे। बीकानेर के नोखा में भी संक्रमण की एंट्री हो चुकी है। अब वैवाहिक सीजन क्या नतीजे लेकर आता है, इसी बात से सभी आशंकित है।
RELATED ARTICLES
31 December 2022 08:03 PM