29 January 2022 09:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेशभर में लगने वाला जन अनुशासन कर्फ्यू इस रविवार नहीं लगेगा। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर 30 जनवरी को जन अनुशासन कर्फ्यू ना लगाने को कहा है।
30 जनवरी को शहीद दिवस है। इस दिन प्रदेशभर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसी वजह से 30 जनवरी को यह कर्फ्यू रद्द कर दिया गया है। बता दें कि नई गाइडलाइन में फरवरी से जन अनुशासन कर्फ्यू पहले ही हटा दिया गया था। 30 जनवरी को अंतिम जन अनुशासन कर्फ्यू होता। अब केवल रात 11 से सुबह पांच बजे तक ही कर्फ्यू लगेगा।
RELATED ARTICLES
08 January 2022 03:43 PM