05 August 2020 03:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिले में कोरोना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बुधवार को अब तक दो रिपोर्ट्स में कुल 55 पॉजिटिव आ चुके हैं, वहीं रात अभी बाकी है। आज पहली रिपोर्ट में 25 व दूसरी रिपोर्ट में 30 पॉजिटिव आए। चौंकाने वाली बात यह है कि अभी आए तीस में से 20 पॉजिटिव चालीस व इससे अधिक उम्र के हैं। वहीं अब तक के 52 में से 32 पॉजिटिव 40 व इससे अधिक उम्र के हैं। बीकानेर के चप्पे चप्पे में फैले कोरोना से भी बड़ी चिंता का विषय 40 से अधिक उम्र के पॉजिटिव की संख्या है। आंकड़ों के अनुसार 40 व इससे अधिक उम्र के लोगों में शुगर, बीपी, ह्रदय रोग, गठिया जैसे गंभीर रोग होना आम बात है। वहीं दूसरी ओर कोरोना इसी तरह के गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे में बड़ी उम्र के लोगों को बचाने के लिए भी कोई प्लान होना जरूरी है। हालांकि कोविड अस्पताल में अब प्लाज्मा व चालीस हजार का इंजेक्शन प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन इसकी असफलता के बाद अब प्रिकॉशन ही सबसे बड़ा लक्ष्य जरूरी बन चुका है।
RELATED ARTICLES
13 September 2020 11:31 AM