04 June 2022 07:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पानी की डिग्गी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना जामसर थाना क्षेत्र के भैरू खीरा गांव के 7केपीएच की है। डीओ ग्यारसीलाल मीणा के अनुसार मृतकों के नाम 12 वर्षीय शाहवास पुत्र श्यामदीन व 11 वर्षीय हुसैन पुत्र निसार मोहम्मद है। दोनों खेत की डिग्गी पर पानी पीने गए थे। पैर फिसलने से दोनों एक साथ ही डिग्गी में गिर गए। घरवालों ने संभाला तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
RELATED ARTICLES
09 December 2022 02:15 PM