18 November 2020 11:44 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम के इमरजेंसी वार्ड की बाहरी हालत का वीडियो सामने आया है। पीबीएम प्रशासन की अनदेखी की वजह से यहां मरीजों को समस्या हो रही है। वजह इमरजेंसी के दरवाजे के बाहर बने रैंप की टूट-फूट है। यह रैंप इतना टूटा-फूटा है कि मरीज़ ले जाने वाली ट्रोली अटक जाती है। ऐसे में मरीज़ के नीचे गिरने का खतरा बना रहता है। एक मरीज़ परिजन ने ऐसी ही शिकायत की है। शिकायतकर्ता के अनुसार बीती रात वह जब अपनी माता को ट्रोली में बिठाकर ले जा रहा था, तब टूटे-फूटे रैंप से ट्रोली पलट गई। गनीमत रही कि शिकायतकर्ता ने मरीज़ को संभाल लिया। सूत्रों के मुताबिक ऐसी परेशानी मरीजों को प्रतिदिन हो रही है।
पीबीएम प्रशासन को चाहिए कि वह इस तरह कि टूट-फूट को तुरंत दुरुस्त करवाए। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल की यह दुर्दशा शर्मनाक है। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
22 July 2020 03:00 PM