08 October 2020 05:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राक्षसी रूप धारण कर चुके कोरोना को भड़काने वाले प्रदर्शनों का दौर जारी है। यूपी के हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भीमसेना ने आज प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया। वहीं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ए एच गौरी को सौंपा। भीमसेना ने मांग की है कि युवती के दुष्कर्मियों को फांसी की सजा दी जाए। वहीं पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाए।
बता दें कि कोरोना नियंत्रण की स्थिति से बाहर हो चुका है। इस बीच चुनाव व विभिन्न मांगों को लेकर देशभर में हो रहे धरने प्रदर्शन खतरनाक है। आज भी भीमसेना के प्रदर्शन के दौरान कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ती साफ दिखी। पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों के मुंह खुले थे, वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भी नहीं हुई। मांग करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कोरोना जैसी महामारी में जन जन की जान खतरे में डालकर प्रदर्शन करना ग़लत है। कोरोना जिस तरह से बढ़ रहा है, सरकारों व प्रशासन को चाहिए कि जायज मांग को नाजायज तरीके से उठाने वाले संगठनों पर लगाम लगाए। देखें फोटो



.jpeg)
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
21 December 2020 10:38 PM