16 June 2020 02:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अभी आए तीन कोरोना पॉजिटिव में से कमला कॉलोनी के पॉजिटिव ने पीबीएम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक यह 28 वर्षीय पॉजिटिव युवक आचार्य तुलसी कैंसर एवं रिसर्च सेंटर की ओपीडी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। चार दिनों से इसे बुखार व सर्दी-जुकाम है। बताया जा रहा है कि यह युवक सोमवार को अस्पताल आया था, जिसके बाद में इसकी सैंपलिंग हुई। वहीं यह पूर्व उपमहापौर का पुत्र बताया जा रहा है। हालांकि अधिकृत पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
RELATED ARTICLES
03 September 2022 05:34 PM