12 May 2020 09:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डीएसटी की सूचना पर नयाशहर पुलिस ने करीब नौ लाख का गुटखा पकड़ा है। डीएसटी प्रभारी रमेश सर्वटा को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर नयाशहर थानाधिकारी गुरू भूपेंद्र को सूचना दी गई। गुरू ने पूगल फांटे पर दबिश देकर नाल बड़ी निवासी प्रमोद बैद को दबोचा। आरोपी के पास मुसाफिर पान मसाला, एम 4 जर्दा, बीएचारएम जर्दा, गणेश जर्दा, तानसेन, बीड़ी आदि मिले। आरोपी से पूछताछ चल रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में ये माला किससे लाया व कहां ले जा रहा था। बता दें कि आईजी जोस मोहन द्वारा गठित व एसपी प्रदीप मोहन के निर्देशन में काम कर रही डीएसटी के प्रभारी सर्वटा ने अवैध काम धंधा करने वालों में खौफ पैदा कर रखा है। कुछ दिन पूर्व ही पांच लाख का तानसेन भी सर्वटा की सूचना पर जब्त किया गया था।
RELATED ARTICLES
20 December 2020 10:43 PM