27 October 2020 01:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में चोरी गैंग सक्रिय हैं। बुधवार को यहां दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। मामला नोखा रोड़ स्थित डागा गैस सर्विस के आगे का है। जहां एजेंसी में काम करने वाले जितेंद्र डागा ने ऑफिस के आगे अपनी बाइक खड़ी की थी। शाम चार बजे तक बाइक वहीं थी। इसके बाद देखते ही देखते बाइक गायब हो गई। बदकिस्मती रही कि ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में भी तकनीकी खराबी थी, जिस वजह से चोरी रिकॉर्ड नहीं हो पाई। चोरी हुई बाइक हीरोहोंडा कंपनी की पेशन प्रो है। जिसका रंग सिल्वर-ब्लैक है। बाइक के नंबर आरजे 07 एसके 0794 है। गंगाशहर पुलिस थाने में परिवाद भी दिया गया है।
चौंकाने वाली बात है कि नोखा रोड़ जैसे चहल-पहल वाले इलाके में एजेंसी के आगे से बाइक चोरी हो गई। उल्लेखनीय है कि चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से दूर रहते हैं। वहीं जो पकड़े जाते हैं, वे भी बाहर आते ही चोरी कर डालते हैं। बता दें कि सर्दी का मौसम चोरी की वारदातें बढ़ाता है। सर्दी के दस्तक देने से ठीक पहले चोरों ने अपना काम शुरू कर दिया है। ऐसे में सर्दियां क्या रंग दिखाएगी, ये सोचने वाली बात है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
02 December 2021 10:28 AM