06 October 2020 07:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ शैतान सिंह राठौड़ कोरोना पॉजिटिव आ गये हैं। इसके बाद डॉ रंजन माथुर को कार्यवाहक प्रिंसिपल बनाया गया है। डॉ गौरी फिलहाल किसी कार्य से बीकानेर से बाहर हैं। उनके लौटने तक माथुर के पास प्रिंसिपल का जिम्मा रहेगा। वहीं डॉ राठौड़ पॉजिटिव आने पर जोधपुर रवाना हो गए हैं। उनका वहां निवास है, जहां वे होम क्वॉरन्टाइन होंगे।
वहीं पीबीएम अधीक्षक डॉ मोहम्मद सलीम भी जल्द ही ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वे अब ठीक हैं व दो तीन दिन में ऑफिस आने लगेंगे। बता दें कि डॉ सलीम के पॉजिटिव आने पर डॉ गुंजन सोनी को कार्यवाहक अधीक्षक लगाया गया था।
RELATED ARTICLES
27 April 2020 01:31 PM