03 June 2025 12:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में विद्युतकर्मी की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोडायत निवासी 27 वर्षीय मनोज पुत्र गंगाबिशन मेघवाल के रूप में हुई है। बज्जू थानाधिकारी आलोक सिंह के अनुसार घटना मोडायत से आगे चक 3 एमडीएम की है। जहां सोमवार शाम मनोज नाम का विद्युतकर्मी बिजली के खंभे पर चढ़ा था। वह लाइन ठीक कर रहा था इसी दौरान उसे करंट लग गया। वह बिजली के तारों पर ही लटका रह गया। मृतक सरकारी कर्मचारी नहीं था बल्कि बिजली ठेकेदार का कर्मचारी था।
इस हादसे ने विद्युत विभाग व प्रशासन पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। मनोज ने आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं पहन रखे थे। सवाल है कि क्या बिजली विभाग विद्युतकर्मियों के सुरक्षा उपकरण पहनने की अनिवार्यता को लेकर गंभीर नहीं है? दूसरा सवाल यह है कि क्या मनोज चलती लाइन में ही खंभे पर चढ़ गया था?
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
14 October 2020 11:22 AM