13 February 2026 02:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पूगल थाने में तैनात बीकानेर पुलिस के कांस्टेबल का बटुआ(वॉलेट) खो जाने की ख़बर है। यह ख़बर इसलिए जरूरी है, क्योंकि कांस्टेबल के इस वॉलेट में उसके जरूरी पहचान पत्र व दस्तावेज हैं।
कांस्टेबल सुशील ने बताया कि वे गुरूवार को पीबीएम अस्पताल आए थे। वापिस पूगल लौटते वक्त देखा तो बटुआ जेब से गायब था। बटुए में उनका आधार कार्ड, कैंटीन कार्ड, पुलिस आईडी, रोडवेज कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आरजीएचएस कार्ड सहित कुछ अन्य दस्तावेज व नकद रूपए थे।
बटुआ पीबीएम अस्पताल से लेकर शोभासर सर्किल के बीच में कहीं गायब हुआ है। वे पीबीएम, पीबीएम से श्रीगंगानगर चौराहे होते हुए शोभासर सर्किल गये थे। अगर आपको कांस्टेबल सुशील का बटुआ कहीं मिला हो तो लौटाकर मदद करें। आप कांस्टेबल सुशील से उनके मोबाइल नंबर 9928974039 पर बात कर सकते हैं। यह ख़बर भी शेयर करें ताकि जिसको भी बटुआ मिला हो उस तक यह ख़बर पहुंच सके।
RELATED ARTICLES
20 December 2022 02:19 PM