22 July 2026 09:32 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुक्ताप्रसाद प्रसाद नगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 6.5 ग्राम चिट्टे(हेरोइन का एक रूप) के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी की पहचान पिल्लू नट्ट के रूप में हुई है।
थानाधिकारी विश्वजीत सिंह के अनुसार आरोपी करणी औद्योगिक क्षेत्र की झुग्गियों में रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहली बार ही चिट्टा लेकर आया था। तस्करी का इरादा था। पहली बार में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
उल्लेखनीय है कि एसपी मृदुल कच्छावा ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ चला रखा है। इसी के तहत एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह व सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विश्वजीत सिंह मय टीम ने देर रात यह कार्रवाई की है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM