03 May 2020 10:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन-3 में कुछ ख़ास दुकानें खोलने को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है। जिनमें नाई की दुकान सबसे महत्त्वपूर्ण है। लॉक डाउन की वजह लंबा समय हो गया लोगों ने कटिंग-दाढ़ी नाई की दुकान से नहीं करवाई। बता दें कि इस लॉक डाउन तीन में भी सैलून, स्पा व नाई की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। बता दें कि छूट के साथ कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा खतरा भी नाई की दुकान, स्पा व सैलून बनने की आशंका है। ऐसे में इन दुकानों को परमिशन न देना सही फैसला बताया जा रहा है। वहीं कोई भी ऐसी दुकान जो मॉल, कटलों व मार्केट में बनीं है, ऐसी किसी भी दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में जिनकी दुकानें इनमें आती है तो वह अभी दुकान खोलने को लेकर परेशान होने की बजाय धैर्य रखें। इसके अलावा कर्फ्यू एरिया में आने वाली दुकानों को भी अनुमति नहीं दी गई है। बता दें कि जिन दुकानों को नये लॉक डाउन में अनुमत किया गया है, उन सभी को शाम 6 बजे तक दुकानें बंद करनी होगी, ताकि शाम 7 बजे से पहले सभी अपने घरों में पहुंच जाए। बता दें कि अब शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक इमरजेंसी के अलावा किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
27 April 2020 12:09 AM