07 September 2021 12:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महिला को नशीला पदार्थ मिली कॉल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला खाजूवाला थाना क्षेत्र की है। थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि 32 वर्षीय परिवादिया ने एक नामजद सहित तीन चार अन्य के खिलाफ आरोप लगाए हैं। परिवादिया का कहना है कि 26 अगस्त को वह बस स्टैंड पर थी। जहां 19 केएलडी निवासी भगवाना राम उर्फ पांडुराम पुत्र छोटूराम नायक व तीन चार अन्य ने उसे कॉल्ड ड्रिंक पिलाई। कॉल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेसुध हो गई। आरोपी उसे एक स्कूल के कमरे में ले गए। जहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया बताते हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सीओ खाजूवाला अंजुम कायल कर रही हैं। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
04 December 2020 02:25 PM