06 February 2023 10:21 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब से कुछ ही देर में भाजपा नेता महावीर रांका सहित सात जने आमरण अनशन पर बैठने वाले हैं। आमरण अनशन पर बैठने का समय 11:35 एएम रखा गया है। रांका के अनुसार करीब 35 साथियों ने आमरण अनशन पर बैठने की इच्छा जताई है, मगर अभी सात जने ही अनशन पर बैठेंगे। सीएमएचओ सहित प्रशासन को अनशन पर बैठने से लेकर अनशन जारी रहने तक लगातार स्वास्थ्य जांच हेतु पत्र लिखे गए हैं।
बता दें कि अनशन पर बैठने का कारण इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर से जुड़ा है। यहां लंबे समय से कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। रांका के अनुसार सत्र 2018 में अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में 18 अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्ति की गई थी। राजनैतिक दुर्भावनावश चार वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरान्त भी उक्त कार्मिकों को नियमानुसार परिलाभ प्रदान नहीं किए गए तथा एक कार्मिक की असमय मृत्यु हो गई उसकी विधवा पत्नी को भी अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान नहीं की गई। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि राजनैतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर ही उक्त कार्मिकों की मार्च-2022 को अचानक ही सेवाएं समाप्त कर कार्यमुक्त कर दिया गया। उक्त कार्मिकों द्वारा हाईकोर्ट में रिट याचिका संस्थित किए जाने पर महाविद्यालय ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ में एकलपीठ के स्थगन आदेश के विरुद्ध स्पेशल अपील दायर की। ईसीबी सहायक कुलसचिव कुंजीलाल स्वामी ने बताया कि खंडपीठ में अपील संबंधित प्रक्रिया न्याय विभाग द्वारा विहित विभागीय स्तर पर स्वीकृति प्राप्त किए बिना अपील की गई। जिसे भी उच्च न्यायालय की खंडपीठ द्वारा 24 जनवरी 2023 को निर्णित कर मैरिट के आधार पर खारिज कर दिया। स्वामी ने बताया कि दस माह से इन कार्मिकों को वेतन भुगतान भी रूका हुआ है एवं न्यायिक प्रक्रियाओं मं व्यय भी बढ़ रहा है। कार्मिकों का जीवन यापन परिवार का भरणपोषण दुभर हो गया है। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि ऑडिट विभाग द्वारा सत्र 2005 से 2014-15 के लेखों की जांच में रिकवरी योग्य राशि लगभग 10 करोड़ 62 लाख पाई है। जिसके संबंध में महाविद्यालय द्वारा कोई विस्तृत कार्यवाही नहीं की गई है। इन लेखों की सीबीआई जांच करवा कर वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश किया जाना बेहद आवश्यक है।
RELATED ARTICLES
27 September 2026 02:38 PM
11 August 2022 12:22 AM