28 October 2023 11:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने एक करोड़ की सोलर प्लेट्स जब्त की है। पुलिस के अनुसार यह प्लेटें चोरी की है। पुलिस के अनुसार पूगल रोड़ स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप आरोपी एक कंटेनर से सोलर प्लेटें सड़क किनारे स्थित एक प्लॉट के आगे उतार रहे थे। प्लेटें उतारने के लिए दो हाइड्रो मशीनें उपयोग में ली जा रही थी। पुलिस को देख चालक फरार हो गया। वह झाड़ियों में छिप गया, जिसे उसके साथी सहित पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों की पहचान आदर्श कॉलोनी, जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी 31 वर्षीय तुषार रुपेला पुत्र गिरधारी लाल पंजाबी व कमला कॉलोनी फड़ बाजार निवासी 32 वर्षीय अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल गफ्फार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बीस बॉक्स सोलर प्लेट, कंटेनर व दो हाइड्रो मशीनें जब्त की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। प्रथमदृष्टया मामला चोरी का लग रहा है। कार्रवाई करने वाली थानाधिकारी सुरेश कुमार मय टीम में एएसआई सुरेश कुमार, एचसी रोहिताश भारी, कांस्टेबल रवीन्द्र, कांस्टेबल छगनलाल, कांस्टेबल मनोज व कांस्टेबल कैलाश शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM