10 September 2020 10:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कंगाल बनाने के खेल पर एसपी की स्पेशल टीम ने लगातार दूसरे दिन शिकंजा कसा। डीएसटी प्रभारी ईश्वर सिंह की टीम को सूचना मिली कि पूगल फांटा सब्जी मंडी के सामने जुआ चल रहा है। जिस पर नयाशहर पुलिस को सूचित किया गया। नयाशहर थाने पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से मौके पर दबिश दी। मौके पर सोनगिरी कुंआ निवासी सुनील पुत्र नंद किशोर गहलोत व गंगाशहर के चांदमल बाग के समीप रहने वाला धन्नु भाटी पुत्र भंवरलाल माली जुआ खेलते हुए पाए गए। आरोपियों से 5560 रूपए व हिसाब जब्त किया गया है। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि डीएसटी एसपी प्रहलाद कृष्णियां के डायरेक्टर सुपरविजन में काम कर रही है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
25 February 2023 11:28 PM